- Home
- उत्तराखण्ड
- शुक्रवार को रामलीला मैदान कालाढूंगी में मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा एक वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को रामलीला मैदान कालाढूंगी में मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा एक वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) शुक्रवार को रामलीला मैदान कालाढूंगी में मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा एक वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया।कालाढूंगी विधानसभा के रैली में मुख्यातिथि की भूमिका में कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व पूर्व दर्ज मंत्री गजराज बिष्ट मौजूद रहे।रैली से पूर्व विधायक ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा आज केंद्र में मोदी व राज्य में धामी सरकार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है।उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए है।जिनकी बदौलत भाजपा राज्य में फिर से सरकार बनाने जा रही है।उन्होंने कहा हमारी सरकार जो वादा करती है उसको पूरा करती है।वही प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा खभी एक जमाना था कि जनता मूल भूत सुविधाओं से भी वंचित रहती थी।मगर आज भाजपा सरकार में चारो ओर हर दिशा में चोहमुखी विकास हो रहा है।उन्होंने आगामी विधानसभा में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।वही पूर्व राज्य मंत्री गजराज बीस्ट ने कहा हमारी भाजपा सरकार में हर वर्ग को साथ लेकर चला जाता है।उन्होंने कहा आज तक देश या प्रदेश में जितने भी विकास कार्य हुए है व भाजपा सरकार में ही हुए है उन्होंने कहा इन विकास कार्यो को एगर जारी रखना है तो राज्य में पुनः भाजपा सरकार को लाना होगा।वही इस दौरान तारा चन्द्र पांडे,मण्डल अध्य्क्ष महेंद्र दिगारी,गोपाल बुडलाकोटी,जोगा सिंह,महमूद हसन बंजारा, विनोद बुडलाकोटी, भगवत कूमटिया,लक्ष्मण सिंह देऊपा, जसविंदर सिंह,मोहन सिंह खोलिया,ममता साह, शाक़िर हुसैन,तस्लीम कुरैशी, मो,राजा,सहित उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, खण्ड विकास अधिकारी कोटाबाग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जेई जल संस्थान, सहायक अभियंता विधुत विभाग, एवम तहसील कर्मीयो कर्मी मौजूद थे।वही सभा का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बुडलाकोटी ने किया।