Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बंशीधर भगत ने दर्जनों अल्पसंख्यक समाज के मुस्लिम लोगों को भाजपा की सदयस्ता दिलाई।

बंशीधर भगत ने दर्जनों अल्पसंख्यक समाज के मुस्लिम लोगों को भाजपा की सदयस्ता दिलाई।

By on February 5, 2022 0 206 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) कालाढुंगी विधानसभा मैंभाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने दर्जनों अल्पसंख्यक समाज के मुस्लिम लोगों को भाजपा की सदयस्ता दिलाई।इस दौरान भाजपा से जुड़े सभी लोगो ने कमल का बटन दबाने की बात कही।शुक्रवार को नगर के बड़े भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।वही रतनपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा चन्द्र ने भी दर्जनो लोगो के साथ भाजपा का हाथ थामा।सदस्यता कार्यक्रम सकील अहमद,के निवास पर सम्पन्न हुआ।इस दौरान सदस्यता लेने वालों में शकील अहमद,शकावत अली, मो,सैफी, अतीक अहमद,यामीन सैफी, फुरकान,आसिफ अली,अमान खान,अता हुसैन, निसाद हुसैन, रिजवान,आजम खान,सहित दर्जनों आदि थे।वही इस दौरान भगत ने कहा आज अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज का रुझान भाजपा की ओर बढ़ रहा है इससे पूर्व में भी वार्ड 3 में सैकड़ो मुस्लिम महिलाओं व पुरषों ने भाजपा की सदयस्ता ली थी वही आज भी दर्जनो लोगो ने भाजपा में विस्वास जताया है उन्होंने कहा अब अल्पसंख्यक समाज समझ चुका है कि कांग्रेस ने सिर्फ मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।वही बंजारा न बताया आज तक मुस्लिम क्षेत्र में जितने भी विकास हुए है व भाजपा सरकार ने ही कराए है।उन्होंने सभी जुड़े लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता गोपाल बुडलाकोटी, लक्ष्मण सिंह देऊपा,मण्डल अध्य्क्ष महेंद्र दिगारी,आदि ने सभा को सम्भोधित किया वही संचालन विनोद बुडलाकोटी ने किया।