Breaking News

कॉर्बेट में एक व्यक्ति को बाघ ने बनाया निवाला

By on February 8, 2022 0 750 Views

रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघो का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। जो किसी के लिए भी गर्व की बात हो सकती है। लेकिन बढ़ता टाइगर का कुनबा कई बार परेशानी का सबब भी बन जाता है। जिससे मानव के साथ इनके संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ने की पूरी संभावनाएं रहती हैं।
ऐसा ही एक मामला कॉर्बेट के सर्पदुली रेंज में सामने आया है। यहां के धनगढ़ी गेट से रामनगर की ओर करीब डेढ़ सौ मीटर पहले एक व्यक्ति के शरीर के अंग मिले हैं। जिसमे उसके दोनों पैर हैं। बताया जा रहा है कि यह एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति था। जो कल देर शाम पनोद नाले के आसपास देखा गया था। जिसकी सूचना पर रामनगर वन प्रभाग और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन वह व्यक्ति नही मिला। चूंकि रात अधिक हो चुकी थी, तो इन वन कर्मियों ने तलाशी अभियान रोक कर सुबह फिर तलाश शुरू की। जिस पर उन्हें पता चला कि एक टाइगर को किसी व्यक्ति के शव को ले जाते हुए देखा गया है। जिसके बाद टीम उस ओर गई। तो जंगल मे 500 मीटर दूर एक पैर मिला। जबकि दूसरा पैर वहां से 500 मीटर और आगे बरामद हुआ।
जिसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। बाद में पुलिस ने वही अज्ञात मृतक का पंचायतनामा भर कर मृतक के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कॉर्बेट के डायरेक्टर राहुल ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है। सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि रामनगर से रानीखेत वाले इस रुट पर पैदल ना घूमें। कॉर्बेट से वन्यजीव यहां पानी के लिए कोसी नदी की ओर जाते हैं। कॉर्बेट से कोसी नदी को जाते हुए बीच मे यह रोड पड़ती है। जिससे यहां पैदल घूमने वालो के साथ कोई भी अनहोनी कभी भी हो सकती है। इसलिए इस मार्ग में गाड़ी से चलते समय भी सावधानी बरतनी जरूरी है।