
सीसीटीवी ने एक ऐसा जीव दिखाया, जिसे आजतक कोई ढूंढ नहीं पाया ! तस्वीर देखकर लोग बता रहे एलियन…
न्यूज़ डेस्क: इस दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला टेक्सास से सामने आया है। दरअसल, टेक्सास के एक चिड़ियाघर के बाहर रहस्यमयी डरावना जीव नजर आया। इस विचित्र जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखकर यूजर्स दंग रह गए। चिडियाघर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस तस्वीर में एक अज्ञात जीव को चिड़ियाघर में घूमते हुए देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में जीव दो पैरों पर खड़ा दिखाई दे रहा है। कोई नहीं समझ पा रहा कि आखिर यह डरावना और विचित्र जीव कौन सा है। कुछ लोग इसे एलियन जीव भी बता रहे हैं।
आधी रात को दिखा चिड़ियाघर के बाहर
यह जीव देखने में बड़ा अजीब था। उसके कान थोड़े नुकाले दिखे। वह दो पैरों पर चल रहा था। तस्वीर में यह चिड़ियाघर के बाड़े के बाहर दिखाई दिया। टेक्सास के अमरिलो सिटी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए फेसबुक पर लिखा, ‘अमरिलो जू ने चिड़ियाघर के बाहर एक अजीब तस्वीर को 21 मई (रात लगभग 1:25 बजे) के अंधेरे में कैद किया। क्या यह एक अजीब टोपी वाला व्यक्ति है जो रात में चलना पसंद करता है? एक चुपकाबरा ? क्या आपके पास कोई आइडिया है कि यह अज्ञात अमरिलो ऑब्जेक्ट (यूएओ) क्या हो सकता है?’ साथ ही पार्क के निदेशक ने बताया कि इस जीव ने किसी भी जानवर या व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया। साथ ही उसने चिड़ियाघर में भी जबरन एंट्री की कोशिश नहीं की। सिक्योरिटी कैमरा फुटेज के मुताबिक तस्वीर 21 मई रात करीब 1:30 बजे की है।
चिड़ियाघर के कैमरे में कैद हुआ फुटेज
चिड़ियाघर ने स्थानीय निवासियों से अपनी जानकारी को ईमेल करने के लिए कहा है कि क्या उन्होंने कभी ऐसे जीव को देखा है। इस हफ्ते की शुरुआत में इंडोनेशिया के एक चिड़ियाघर से एक और क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति एक वनमानुष के बाड़े के पास आता हुआ दिखाई दे रहा है। बंदर बाहर हाथ निकालता है और उस आदमी की टी-शर्ट को काफी जोर से पकड़ लेता है। हालांकि, वह विजिटर की उपस्थिति को पसंद नहीं करता। ऑरंगुटन तब विजिटर के पैर को भी पकड़ लेता है और जाने से मना कर देता है।