Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में हुआ पौधारोपण। तहसीलदार प्रियंका रानी ने किया शुभारंभ।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में हुआ पौधारोपण। तहसीलदार प्रियंका रानी ने किया शुभारंभ।

By on July 25, 2022 0 247 Views

कालाढूंगी। स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय परिसर में विशाल स्तर पर पौधारोपण किया गया। कालाढूंगी तहसीलदार प्रियंका रानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कई पौधे रोपे। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आईसी आईसी आई फाउंडेशन रामनगर के तत्वाधान पौधारोपण करते हुए 200 फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रियंका रानी, विद्यालय प्राचार्य भास्करानंद पांडे, आईसी आईसी आई फाउंडेशन के धीरज भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जितना जरूरी है, उससे ज्यादा जरूरी है, रोपे हुए पौधों की हिफाजत करना।
अगर पौधारोपण के बाद लगाए हुए पौधों की देखभाल नहीं की जाती है तो ऐसे पौधारोपण का कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी श्याम चंद्र, युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल सहित स्कूली बच्चों व विद्यालय स्टाफ ने भी पौधे लगाए। इस दौरान कानूनगो जाहिद हसन, चौकी प्रभारी विजय कुमार, उप प्राचार्य अरविंद गेजवाल, राबाइंका प्रधानाचार्या विनीता पाठक, अभिभावक संघ अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष भुवन बधानी, रमेश जोशी, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप तड़ियाल, एसएस रावत, भीम सिंह, विशाल मुंजाल, रमेश सनवाल, प्रकाश तिवारी, राजीव बिष्ट आदि उपस्थित थे।

गर्मी में बैठने को मजबूर हुए बच्चे व अतिथि।
कालाढूंगी। जिले का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय जहां सैंकड़ों बच्चों व स्टाफ के लोगों को बिजली गुल हो जाने पर गर्मी झेलने को मजबूर होना पड़ता है। सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां बिजली गुल थी, एक ही हॉल में अतिथि व बच्चे बैठे थे। जो सब ही गर्मी के कारण पसीना पोंछते दिखाई दे रहे थे। जिले के इस विद्यालय में एक बड़े जनरेटर की व्यवस्था न होना विभागीय लापरवाही की पोल खोल रहा है।