Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मैथ्स व अंग्रेजी स्पेलिंग में बच्चों ने दिखाया हुनर।

मैथ्स व अंग्रेजी स्पेलिंग में बच्चों ने दिखाया हुनर।

By on October 16, 2022 0 136 Views

कालाढूंगी। बीआरसी कोटाबाग में विकास खंड स्तरीय मैथ्स विजार्ड एंड स्पैल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकास खंड कोटाबाग के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों ने मैथ्स व अंग्रेजी स्पैलिंग में अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में मैथ्स विजार्ड में राप्रावि गिन्तीगांव की निधि मणि तिवारी, राआप्रावि पतलिया की आराध्या परमार व राप्रावि देवीपुरा प्रथम के ध्रुव बिष्ट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्पैल जीनियस में राआप्रावि पतलिया की कोमल शर्मा, राआप्रावि बंदरजूड़ा के आदित्य सिंह व राप्रावि देवीपुरा प्रथम के गौरांश बिष्ट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन की अध्यक्षता राप्रावि नयागांव के प्रधानाध्यापक पीसी जोशी तथा संचालन सीआरसी बैलपड़ाव प्रभारी नवीन चंद्र द्वारा की गयी। प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रतियोगिता में प्रेम चंद्र कांडपाल, सुशील चंद्र पंत, पुष्पा उपाध्याय, शंकर सिंह बिष्ट, ललित मोहन सिंह नेगी, ताहिर हुसैन, मीना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।