Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखण्ड किसान कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रवक्ता सोशल मीडिया नियुक्त होने पर जितेन्द्र पांगती का भव्य स्वागत

उत्तराखण्ड किसान कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रवक्ता सोशल मीडिया नियुक्त होने पर जितेन्द्र पांगती का भव्य स्वागत

By on August 21, 2021 0 450 Views

कशीपुर में कांग्रेस नवचेतना भवन, में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जितेन्द्र सिंह पांगती को किसान कांग्रेस कमेटी उत्तराखण्ड में प्रदेश प्रवक्ता (सोशल मीडिया) के पद पर नियुक्त होने पर स्वागत एवम् सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समाजसेवी एवम् कांग्रेस कार्यकर्ता जितेन्द्र पांगती ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने इस स्वागत एवम् सम्मान कार्यक्रम के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल , विमल गुड़िया , प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड त्रिलोक सिंह अधिकारी , प्रदेश प्रवक्ता किसान कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड चन्द्र भूषण डोभाल , विशेष आमंत्रित सदस्य उत्तराखंड कांग्रेस मुक्ता सिंह , प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी अरुण चौहान , प्रदेश संयोजक कांग्रेस प्रशिक्षण कमेटी इन्दु मान , प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी अलका पाल , प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ ० दीपिका गुड़िया आत्रेय , जय सिंह गौतम , ब्रह्मा सिंह पाल , उमेश जोशी (एडवोकेट) सुरेन्द्र बाठला , दीपक गुप्ता , रस्तोगी , डॉ. रमेश कश्यप , इन्दर सिंह (एडवोकेट), जितेन्द्र सरस्वती , मुशर्रफ हुसैन , नितिन कौशिक , महेन्द्र बेदी , मनोज पंत , मोहित चौधरी , शशांक सिंह , विकल्प गुड़िया एवं श्याम बोरा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।