Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • दिनदहाड़े वकील से 1 लाख रूपये से भरा बैग बंदर लूटकर भागा – बंदर का पेड़ पर लगा दरबार, बख्शीश में कर दी नोटों की बौछार

दिनदहाड़े वकील से 1 लाख रूपये से भरा बैग बंदर लूटकर भागा – बंदर का पेड़ पर लगा दरबार, बख्शीश में कर दी नोटों की बौछार

By on September 18, 2021 0 722 Views

रामपुर: यूं तो बंदरों के आतंक की घटनाएं आए दिन आती रहती हैं, लेकिन यूपी के रामपुर में बंदरों के झुंड ने वकील साहब की सांसें अटका दीं। हुआ ये कि शाहाबाद के तहसील परिसर में बंदर वकील का बैग लेकर भाग गए। इस बैग में एक लाख रुपए के नोट भरे थे। एक बंदर पांच-पांच सौ रुपए की दो नोटों की गड्डियां लेकर पेड़ पर चढ़ गया। वकील साहब और वहां मौजूद लोगों ने बंदर से नोट लेने की कोशिश में जुट गए। वकील के होश तब उड़ गए जब बंदर गड्डियों से नोट निकालकर हवा में उड़ाने लगा।

बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे वकील

शाहाबाद के तहसील परिसर में विनोद बाबू एडवोकेट के हाथ से एक लाख रुपये का नोटों से भरा बैग लेकर बंदर भाग गए। विनोद के बेटे आशीष वशिष्ठ ने बताया कि उसके पिता शाहबाद तहसील में बार के सीनियर एडवोकेट हैं। शुक्रवार को वह मधुकर ब्रांच गए थे। उन्हें सैविया कला ब्रांच में एक लाख रुपए जमा करना था। लौटते वक्त वह कुछ समय के लिए तहसील में रुके।

नोटों से भरा बैग लेकर भाग गए बंदर

तहसील के गेट पर बंदरों का एक झुंड विनोद के हाथ से रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गया। बंदर एक लाख रुपए लेकर पेड़ पर चढ़ गए। बंदरों ने बैग से नोटों की गड्डियां निकालीं और नोटों को हवा में उड़ाने लगे। विनोद के साथ तहसील परिसर में मौजूद अन्य लोग बंदरों से नोट छुड़ाने के लिए काफी कोशिश करते रहे, लेकिन बंदर पेड़ से ही नोटों की बारिश करते रहे।

8500 रुपए कम मिले

एक-एक करके बंदरों ने नोट उठा दिए। नीचे मौजूद लोगों ने नोटों को इकठ्ठा किया। गिनती की गई तो 8500 रुपए कम पाए गए। वकील के बेटे ने बताया कि 17 नोट कम रह गए, लेकिन सभी वकीलों और लोगों का शुक्रिया जिन्होंने नोटों को इकठ्ठा करने में मदद की।