Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड: DIG करन सिंह नगन्याल ने संभाला गढवाल परिक्षेत्र का कार्यभार

उत्तराखंड: DIG करन सिंह नगन्याल ने संभाला गढवाल परिक्षेत्र का कार्यभार

By on October 9, 2021 0 309 Views

देहरादून: करन सिंह नगन्याल ने आज डीआइजी गढ़वाल रेंज का पदभार ग्रहण किया। बता दें कि, बीते कल नीरू गर्ग को डीआईजी गढ़वाल से हटाकर डीआईजी फायर सर्विस बनाया गया। उनकी जगह करन सिंह नगन्याल को फायर सर्विस डीआईजी से डीआइजी गढ़वाल रेंज बनाया गया।

नीरु गर्ग के उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस पद पर स्थानान्तरण होने के बाद करन सिंह नगन्याल द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र का पदभार ग्रहण किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त डीआईजी द्वारा साईबर एंव महिला सम्बन्धी अपराध व अवैध ड्रग्स के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने की प्राथमिकता से अवगत कराया गया।

करन सिंह नगन्याल वर्ष 1994 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जनपदों में बतौर DSP सेवाएं दे चुके हैं और SP देहात देहरादून, SP चम्पावत, SP अल्मोडा, कमान्डेन्ट IRB और DIG सुरक्षा, DIG फायर सर्विस आदि महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं।