- Home
- उत्तराखण्ड
- पुलिस ने रिहायशी क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश कर युवक और युवतियों को पकड़ा। पूरी ख़बर पड़े…

पुलिस ने रिहायशी क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश कर युवक और युवतियों को पकड़ा। पूरी ख़बर पड़े…
देहरादून।पुलिस ने एक रिहायशी क्षेत्र में लोगों की आंखों में धूल झोंक कर ‘कोठा’ चलते युवक और युवतियों को पकड़ा, युवकों के द्वारा गरीब लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर इस गंदे धंधे में लगाया जा रहा है। धंधे में जो मिलता है, उसमें से आधा यह दलाल हड़प जाते हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार शनिवार को देहरादून की पटेल नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्रीनव्यू एन्कलेव-2 बंजारावाला स्थित एक मकान में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया। छापेमारी में मकान के प्रथम तल पर बने एक कमरे में एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई। साथ ही कमरे में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। जबकि दूसरे कमरे में 2 पुरुष-29 वर्षीय जयपाल सिंह राणा उर्फ गौरव पुत्र जीत सिंह राणा हिन्डवाल गांव, थाना चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल और 23 वर्षीय मौ. साजिद पुत्र इसरार, निवासी सिहाली जागीर, थाना हसनपुर, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश दो महिलाओं के साथ अनैतिक कृत्य करते मिले।
पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि आरोपी जयपाल व मौ. साजिद उन्हें काम दिलाने के बहाने यहां लाये, और उनकी गरीबी का फायदा उठाकर उनसे अवैध देह व्यापार का काम करवाते हैं। ग्राहकों से 1500 से 2000 रुपये लिये जाते हैं, और लड़कियों को कमाई का आधा हिस्सा मिलता है, जबकि आधा दोनों युवक हड़प कर जाते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 3, 4, 6 व 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके द्वारा बुकिंग पर लड़कियों को होटल भी भेजा जाता था। बताया जा रहा है कि लड़कियों को होटल ले जाने के लिए मोहम्मद साजिद अपनी कार डिजायर का प्रयोग करता था। पिछले छह-सात महीने से वह इसी किराये के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक बाहर रहता है। जिसका फायदा उठाकर उन्होंने मकान में यह अनैतिक कारोबार शुरू कर दिया।