Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में धारी ब्लाक प्रथम। जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई आयोजित।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में धारी ब्लाक प्रथम। जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई आयोजित।

By on November 1, 2021 0 294 Views

कालाढूंगी। आजादी के अमृत महोत्सव व उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशन में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें धारी ब्लाक प्रथम रहा। अटल उत्कृष्ट राइंका कालाढूंगी में आयोजित हुई प्रतियोगिता में
जनपद के सभी ब्लाक से 14 चयनित टीमों ने प्रतिभाग किया। केवीसी की तर्ज पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस एवं देश की आजादी व देश के इतिहास के संबंध में प्रश्न पूछे गए। आजादी के संघर्ष व देश के इतिहास के बारे में बच्चों अनेकों जानकारी भी दी गयी। प्रतियोगिता में राइंका धानाचूली, धारी ने प्रथम व आदर्श राइंका पटलोट ओखलकांडा ने द्वितीय एवं एमपी इंटर कॉलेज रामनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता व प्रतिभाग करने वाली टीमों को प्रमाण पत्र व मेडल दिए गए।
इस अवसर पर
खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे ने बताया यह प्रतियोगिता पहले ब्लाक स्तर पर होने के बाद अब जिला स्तर पर आयोजित हुई है। अब यह टीमें राज्य स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी होनी चाहिए। बच्चों को बताया वह इतिहास से जुड़ी किताबों व अखबारों का अध्ययन करते रहा करें। कार्यक्रम का संचालन डा, विवेक पांडे ने किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्या राबाइंका बसंती अधिकारी, रमेश सनवाल, एल्बी शुक्ला, अकील अहमद, अनमोल जोशी, डा, हेमा बिष्ट, गिरीश पांडे, आशुतोष आदि का सहयोग रहा।