स्कूलों में मना बाल दिवस। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस पर कार्यक्रम हुए। बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस पर कार्यक्रम हुए। बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बच्चों ने बाल दिवस के रूप में मनाते हुए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कालाढूंगी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के बीच रंगोली, चित्रकला, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी, उमा आर्या, हेमा प्रोहित आदि ने चाचा नेहरू की जीवनी से बच्चों को अवगत कराया। सरस्वती शिशु मंदिर में भी छोटे-छोटे बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
प्रधानाचार्या किशन सिंह बिष्ट ने बच्चों से पंडित जवाहर लाल नेहरू से संबंधित प्रश्न पूछे व अनेकों जानकारियां दीं।
सनराइज पब्लिक स्कूल बजूनियाहल्दू कोटाबाग में भी बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर बाल दिवस मनाया। कांग्रेस नेता भोला भट्ट व स्कूल प्रबंधक राजीव जोशी ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला।
राजकीय इंटर कॉलेज डोन परेवा में भी हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। प्रवक्ता हरीश चंद्र आर्या ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राम थुवाल प्रजापति, आदित्यवीर सिंह, रश्मि नेगी, नरेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
इसके अलावा कालाढूंगी, कोटाबाग क्षेत्र के अनेकों विद्यालयों में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम हुए।
फोटो। बाल दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते बच्चे।

