Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप।

महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप।

By on November 30, 2021 0 346 Views

रामनगर।बीते दिनों एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस मे मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त करते हुए महिला ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र दिया। सोमवार को ग्राम पिरूमदारा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी पिरूमदारा निवासी अनिल नाम के एक युवक के साथ दोस्ती हो गई थी है।महिला ने बताया कि युवक ने अपने घर पर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।बताया कि उसने जब भी शादी की बात कही तो उसने बात टाल दी और इसी तरह कई साल गुजर गए।बीते दिनों आरोपी युवक ने उसको डराते-धमकाते हुए किसी से न कहने की बात कही।महिला ने बताया कि उसकी एक छोटी बच्ची भी हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि वह बहुत डरी- सहमी हुई है।वह उन दोनों के साथ कोई भी बड़ी घटना कर सकता है।कई साल पहले महिला का अपने पति के साथ तलाक हो चुका है।बताया जा रहा है कि महिला ने युवक की ख़ातिर उससे तलाक़ ले लिया था लेकिन युवक ने भी शादी से इंकार कर दिया।पीड़िता ने बताया कि बीते दिन रविवार को आरोपी युवक अनिल की बिलारी जिला मुरादाबाद बारात गयीं थीं।उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।वहीं अमिता लोहनी ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से बात की।उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि आरोपी की गिरफ्तारी कर निष्पक्ष जांच करें। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि बीते दिनों पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर ग्राम पिरूमदारा निवासी अनिल के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है उसकी जल्द गिरफ्तारी होंगी।