Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड मे 12 वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ, जानिये धामी सरकार के 8 मंत्रियों के नाम और पिछले 11 मुख्यमंत्रियों के बारे मे…

उत्तराखंड मे 12 वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ, जानिये धामी सरकार के 8 मंत्रियों के नाम और पिछले 11 मुख्यमंत्रियों के बारे मे…

By on March 23, 2022 0 194 Views

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।

धामी सरकार के मंत्री

  1. गणेश जोशी, विधायक मसूरी
  2. सुबोध उनियाल, विधायक नरेंद्र नगर
  3. धन सिंह रावत, विधायक श्रीनगर
  4. प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश
  5. सतपाल महाराज, विधायक चौबट्टाखाल
  6. चन्दन रामदास, विधायक बागेश्वर
  7. सौरभ बहुगुणा, विधायक सितारगंज
  8. रेखा आर्य, विधायक सोमेश्वर

पिछले 11 मुख्यमंत्रियों की जानकारी

उत्‍तराखंड राज्‍य को बने 21 साल पूरे हो चुके हैं। उत्‍तराखंड नौ नवंबर साल 2000 में अलग राज्‍य के रूप में अस्तित्‍व में आया था। तब से अब तक राज्‍य को 11 मुख्‍यमंत्री मिल चुके हैं।

भुवन चंद्र खंडूड़ी और पुष्‍कर सिंह धामी में एक समानता

वहीं इनमें पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पुष्‍कर सिंह धामी में एक समानता है। वह यह कि खंडूड़ी के बाद अब तक केवल पुष्‍कर सिंह धामी ही हैं जो दूसरी बार मुख्‍यमंत्री बन रहे हैं। हालांकि पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड में पहली लगातार दूसरी बार मुख्‍यमंत्री बनने का इतिहास अपने नाम किया है।

वहीं इससे भुवन चंद्र खंडूड़ी दो बार मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन वह पहली बार 07 मार्च 2007 से 26 जून 2009 और दूसरी बार 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012 तक मुख्‍यमंत्री रहे थे।

सबसे पहले मुख्‍यमंत्री नित्यानन्द स्वामी

उत्‍तराखंड के सबसे पहले मुख्‍यमंत्री नित्यानन्द स्वामी रहे। इनका कार्यकाल 9 नवम्बर 2000 से 29 अक्टूबर 2001 तक रहा। भाजपा से भगत सिंह कोश्यारी राज्‍य के दूसरे मुख्‍यमंत्री बने। इनका कार्यकाल 30 अक्टूबर 2001 से 01 मार्च 2002 तक रहा।

राज्‍य के तीसरे मुख्‍यमंत्री के रूप मेंकांग्रेस से स्‍व. नारायण दत्‍त तिवारी ने शपथ ली थी। इनका कार्यकाल 02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007 तक रहा। भाजपा से भुवन चंद्र खंडूड़ी ने राज्‍य के चौथे मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह 07 मार्च 2007 से 26 जून 2009 तक मुख्‍यमंत्री बने रहे।

भाजपा से रमेश पोखरियाल निशंक ने पांचवें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली और 27 जून 2009 से 11 सितंबर 2011 तक मुख्‍यमंत्री रहे। अपने दूसरे कार्यकाल में भुवन चंद्र खंडूड़ी ने छठवें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली और 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012 तक मुख्‍यमंत्री रहे।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी से विजय बहुणुणा मुख्‍यमंत्री बने और 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014 तक मुख्‍यमंत्री रहे। कांग्रेस पार्टी से हरीश रावत अगले मुख्‍यमंत्री बने। इनका कार्यकाल 01 फरवरी 2014 से 17 मार्च 2017 तक रहा।

भाजपा से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अगले मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह 18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021 तक मुख्‍यमंत्री रहे। भाजपा से ही तीरथ सिंह रावत को मुख्‍यमंत्री बनाया गया। जिनका कार्यकाल केवल पांच माह का रहा। वह 10 मार्च 2021 से 04 जुलाई 2021 तक मुख्‍यमंत्री रहे। इसके बाद पुष्‍कर सिंह धामी को मुख्‍यमंत्री बनाया गया था।