Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पत्नी ने की दूसरी शादी पति चुप रहा, बच्चे को कर दिया जुदा फिर भी चुप रहा, चुप रहने का ये निकला नतीजा, पत्नी ने कर दी हत्या…

पत्नी ने की दूसरी शादी पति चुप रहा, बच्चे को कर दिया जुदा फिर भी चुप रहा, चुप रहने का ये निकला नतीजा, पत्नी ने कर दी हत्या…

By on March 30, 2022 0 695 Views

धनबाद/ गोमो बाजार। पति, पत्नी और वो के त्रिकोण में झारखंड के धनबाद जिले के गोमो रेल नगरी में एक दुखद घटा घटी है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद शव को एक कुएं में फेंक कर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने भागने के दाैरान दोनों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो से गिरफ्तार किया है। प्रेमी गोमो का रहने वाला है। प्रेमिका का पति बिहार के कुदरा का निवासी है। धनबाद के हरिहपुर थाना की पुलिस ने प्रेमिका के पति के स्वजनों को घटना की सूचना दी है।

पति को छोड़ एक बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ रहती थीं रीमा

धनबाद के गोमो का रहने वाला 32 वर्षीय अजय मालाकर मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी में काम करता है। वह 2018 में मोबाइल टावर लगाने के काम पर बिहार के कुदरा में था। इसी दाैरान 27 वर्षीय रामा देवी से कनेक्शन भिड़ गया। रीमा शादी-शुदा थी। रीमा का पति अशोक पासवान कुदरा में ही मजदूरी करता था। अजय और रीमा पर इस कदर प्यार का भूत चढ़ा कि दोनों ने कुदरा के एक मंदिर में शादी रचा ली। रीमा का पति अशोक ने सबकुछ जानते हुए चुप्पी साध ली। चार महीने पहले रीमा को लेकर अजय बिहार के सासाराम स्थित कुदरा से धनबाद के गोमो आ गया। रीमा अपने साथ 8 साल के बेटे ऋतिक कुमार को भी लाई। जबकि दो बच्चों को पति अशोक के पास ही छोड़ दी।

दो दिन पहले बेटे से मिलने गोमो आया था पति अशोक पासवान

रीमा का पति अपने बेटे ऋतिक से मिलने के लिए दो दिन पहले गोमो आया था। वह गोमो के दुर्गापाड़ा रेल कालोनी में आकर अपनी पत्नी से मिला। अगले दिन वह चुपचाप अपने बेटे को लेकर कुदरा के लिए निकल गया। इसके बाद रीमा ने पति को फोन लगाया। तब तक अशोक गया रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रीमा ने पति को अपनी बातों में फंसाया और बेटे को लेकर आने का अनुरोध किया। अशोक जब गोमो पहुंचा तो गोमो में दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। इसके बाद रीमा ने प्रेमी अजय के साथ मिलकर पति को मार डाला। शव को एक कुएं में ठिकाने लगाया दिया। भागने के दाैरान हरिहरपुर थाना की पुलिस ने दोनों को गोमो रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। साथ में 8 साल का बच्चा ऋृतिक भी है।

प्रेमी ने पुलिस को बताई यह बात

प्रेमी अजय मालाकार ने पुलिस को एक अलग ही थ्योरी बताई है। अजय का कहना है कि अशोक पासवान ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। इसके बाद उसकी माैत हो गई। हम लोग डर गए। बचने के लिए शव को कुएं में डाल दिए।

प्रेमिका को अपने किए पर पछतावा

प्रेमिका का कहना है कि अजय से मेरा प्यार बिहार के कुदरा से ही हो गया था। मेरा पति मजदूरी का काम करता था। मेरे तीन पुत्र है। अजय मालाकार से मैनें 2018 में शादी कर ली। अजय ने एक दूसरी लड़की के साथ बिहारशरीफ में शादी की। शादी के कुछ ही दिनों में उसे छोड़ दिया था। रीमा ने अपने किए पर पछतावा करते हुए कहा कि उससे बड़ी गलती हो गई।