Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • डॉ, ममता जोशी ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर कोटाबाग ब्लॉक का मान बढ़ाया।

डॉ, ममता जोशी ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर कोटाबाग ब्लॉक का मान बढ़ाया।

By on April 1, 2022 0 739 Views

कालाढुंगी।डॉ, ममता जोशी ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर कोटाबाग ब्लॉक का मान बढ़ाया।उनकी इस सफलता पर शिक्षा जगत में खुशी का माहौल।जानकारी के अनुसार 28 से 30 मार्च तक गुरग्राम हरियाणा में संपन्न हुई,अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टीम उत्तराखंड को कुल सात पदक प्राप्त हुए ,जिसमे 5 कांस्य तथा 2 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। ये दोनों ही स्वर्ण पदक डॉ ममता जोशी पाठक को 100 मीटर दौड़ व लम्बी कूद में प्राप्त हुए हैं। पिछली बार भी डॉ ममता जोशी पाठक को इन्हीं प्रतियोगिताओं में कांस्य तथा रजत पदक प्राप्त हुआ था।जो कि दोनों ही इस बार स्वर्ण मे बदल गए। साथ ही टीम उत्तराखंड से ज्योति जोशी, जानकी कार्की, बसन्ती फर्स्वाण,कमर अब्बास तथा ललित जोशी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 5 कांस्य पदक प्राप्त किये।
डॉ ममता जोशी पाठक जो कि बचपन से ही एक अच्छी एथलीट रही है, राजकीय इंटर कॉलेज पवलगढ़, ब्लॉक कोटाबाग, नैनीताल में पीटीआई के पद पर कार्यरत है,वही व एक निस कोच एथलेटिक्स भी हैं।उंनको इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी, भाष्कर पाण्डे, सहित ब्लॉक क्षेत्र के सभी अद्यापको व खेल प्रेमियों ने उंनको बधाई दी।
बॉक्स
वही ममता जोशी ने कहा खेल को जीवन में ,अपने व अपने परिवार का जरूरी हिस्सा बनाएं,क्यों की खेल आपको अच्छे स्वास्थ की गारंटी देता है,और अच्छा स्वास्थ्य आपका अधिकार है। हमे अपनी आने वाली पीढ़ियों को यदि अच्छा स्वास्थ्य देना है,और अस्पतालों की बढ़ती भीड़ को कम करना है,खेल को अपने जीवन मे उतारना होगा वही हमारी सरकार को खेल के मैदानों की संख्या को बड़ा ना होगा।हर बच्चे के लिए खेल और शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करना होगा। तब हम पदक भी जीतेंगे और स्वस्थ भी रहेंगे।