- Home
- उत्तराखण्ड
- नलनी में किया गया विशाल पौधारोपण, विधायक सरिता आर्या ने किया शुभारंभ।

नलनी में किया गया विशाल पौधारोपण, विधायक सरिता आर्या ने किया शुभारंभ।
कालाढूंगी। नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज अंतर्गत नलनी में स्थित शांति वन में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा एवं मयंक पॉवर हाउस जिम के सौजन्य से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल विधायक सरीता आर्या ने किया। मेहरा के द्वारा यहां विगत 6 वर्षों से पौधारोपण किया जा रहा है।
गुरुवार को शांति वन में अनेकों प्रजातियों के पौधे रोपे गए। नैनीताल विधायक सरीता आर्या, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, उनके पुत्र प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक मेहरा ने कहा कि कुछ वर्षों पहले तक यह स्थान पिकनिक स्पॉट बनकर रह गया था, वन विभाग व उनके द्वारा यहां पौधारोपण किया जा रहा है, पौधे लगने के कारण जहां यह स्थान हरा भरा होने लगा है तो अनावश्यक आवाजाही भी रोक लगी है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से भी पौधारोपण करते रहने की अपील की है।
प्रभागीय वनाधिकारी चंद्र शेखर जोशी ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, इस क्षेत्र को हरेला वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने शांति मेहरा, मयंक मेहरा का आभार जताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों से पौधारोपण करने की अपील की। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी मुकुल चंद्र शर्मा, डिप्टी रेंजर अतुल भगत सहित कुंदन अधिकारी, पूरन अधिकारी, गणेश मेहरा, अरुण मेहरा, नीरज तिवारी, डा, सीमा मिश्रा, नंदन कुमार, साहवेज आफताब, जनक उप्पल, गौतम सांगुड़ी, रवि यादव, पुष्कर अधिकारी, डंपी सैनी, मोहन, गीतेश अधिकारी आदि उपस्थित थे।