Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अभिभावक संघ अध्यक्ष बने वकील अहमद। राइंका कालाढूंगी में हुआ एसएमसी व पीटीए का गठन।

अभिभावक संघ अध्यक्ष बने वकील अहमद। राइंका कालाढूंगी में हुआ एसएमसी व पीटीए का गठन।

By on August 27, 2022 0 361 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक, अभिभावक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से एसएमसी व पीटीए का गठन किया गया। अभिभावक संघ के लिए वकील अहमद को अध्यक्ष, दीपा जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी पदेन उपाध्यक्ष व शिक्षिका उमा आर्या पदेन सचिव होंगी। जबकि मुरसलीन, प्रकाश चंद्र, नवीन मिश्रा, शिक्षिका हेमा प्रोहित, चंद्रा जोशी, तनुजा को सदस्य बनाया गया है। इसी के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के लिए मुमताज को अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी पदेन सचिव होंगी। सुरेंद्र सिंह को उप सचिव, मो, इकबाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। ममता गर्जोला, इंद्रा बिष्ट, अंजुम, नसीमा, आरिफा, फरजाना को सदस्य बनाया गया है। प्रधानाचार्या अधिकारी द्वारा विद्यालय विकास से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के सर्वागीण विकास में विद्यालय परिवार का सहयोग देने का भी आग्रह किया। पीटीए अध्यक्ष वकील अहमद ने मध्याह्न भोजन योजना से बनने वाले खाने की गुणवत्ता को परख संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।