Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • आवासीय स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म मामले में राजदार महिला गिरफ्तार

आवासीय स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म मामले में राजदार महिला गिरफ्तार

By on July 23, 2021 0 266 Views

देहरादून । आवासीय स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी की राजदार महिला को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला को बच्ची से दुष्कर्म की सारी जानकारी थी। लेकिन उसने ना किसी परिजन और ना ही किसी अधिकारी या कर्मचारी को यह बात बताई। महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में जनार्दन बिंजौला जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए एनजीओ चलाता है। उसने बीते दिनों 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा की मां को पता लगा तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जनार्दन को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
पुलिस ने प्रकरण में एनजीओ के हॉस्टल में रहने वाली महिला की भूमिका की जांच करी तो पता चला कि उसकी भूमिका भी संदिग्ध है। एसपी सिटी सरिता डोबाल के मुताबिक महिला को आरोपी के कृत्य का पता था। फिर भी वह छिपाए रही। ऐसे में महिला को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। एनजीओ में बीते कुछ समय में गई छात्राओं से भी पुलिस संचालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही इसमे बड़ी कार्रवाई हो सकती है।