Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • भवानीगंज नहर किनारे ठेलो पर पी जाती है खुले आम मदिरा, पुलिस प्रशासन कियो हैं मोन, क्यो नही करता इन पर कार्यवाही।

भवानीगंज नहर किनारे ठेलो पर पी जाती है खुले आम मदिरा, पुलिस प्रशासन कियो हैं मोन, क्यो नही करता इन पर कार्यवाही।

By on July 24, 2021 0 296 Views

रामनगर यूं तो कॉर्बेट के लिए जाना जाता है। यहां हर साल लाखों सैलानी वन्यजीवों की दुनिया देखने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटको की सुख सुविधा का ध्यान भी यहां बखूबी रखा जाता रहा है। इसके लिए यहां एक ओर जहां सैकड़ो रिसॉर्ट्स बने हुए हैं, तो उनके एन्जॉय और मूड बनाने के लिए शराब की दुकानों के साथ ही बार भी बनाये गए हैं। इसके साथ साथ यहां कई रिसॉर्ट्स के पास बार का लाइसेंस भी है। लेकिन अब तस्वीर का दूसरा रुख भी देख लेते हैं। यहां रानीखेत रोड से लेकर भावनीगंज और शिवलालपुर तक कई अवैध बार भी खुले हुए हैं। दरअसल यह बार हैं इन दुकानों के आसपास लगने वाले ठेले हैं। जिनमे में बड़ी संख्या में लोग अपना गम मिटाने या थकान मिटाने के लिए पहुंचते हैं। जहां से यह कुछ खाने की वस्तुएं खरीदते हैं। इसके बदले में उन्हें यहां अपने साथ लाई गई शराब पीने की छूट मिल जाती है। यह वीडियो इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। जहां लोगो को आराम से सार्वजनिक स्थल में खुलेआम आबादी के बीच खुले में शराब पीते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो भावनीगंज की शराब की दुकान के सामने वाली गली के पास का है। जहां यह लोग आराम से शराब पीते हुए देखे जा रहे हैं। इस बात की शिकायत स्थानीय लोगो द्वारा कई बार पुलिस को की गई। लेकिन इसका कोई फायदा नही हुआ। इस शराबबाजी के चलते यहां के लोगो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चला है। इसके साथ ही सूचनाएं तो यह भी हैं कि कई लोग इन ठेलो में शराब का अवैध व्यापार भी कर रहे हैं। जिससे सरकार को तो राजस्व का चूना लग ही रहा है। साथ ही मिलावटी शराब होने के चलते कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।