Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • दो लोगो के विवाद में चली गोली, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

दो लोगो के विवाद में चली गोली, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

By on September 2, 2021 0 253 Views

हल्द्वानी में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ दो लोगो के बीच हुए विवाद को लेकर फरयरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार विगत रात्रि लगभग 11 बजे लालकुआं क्षेत्र अंतर्गत बिन्दुखत्ता के तिवारीनगर  में शास्त्री नगर बिन्दुखत्ता निवासी धीरज पांडे पुत्र प्रकाश चंद्र पांडे व उसके तेवरी नगर बिन्दुखत्ता लालकुआ निवासी साथी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
जिसमे साथी द्वारा अपने साथी धीरज पांडेय पर फायर कर दिया। जिसमें धीरज पांडेय घायल हो गया।

धीरज को घायल देख उसके साथियों द्वारा उसे बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी लाया गया, जहाँ से उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।इधर मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी हैं, साथ ही गोली चलाने वाले युवक की भी खोजबीन की जा रही है।