Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बीजेपी से परेशान कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का दामन।

बीजेपी से परेशान कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का दामन।

By on September 12, 2021 0 313 Views

रामनगर में बीजेपी के काम और कार्यप्रणाली से निराश होकर कार्यकर्ता अब दूर छिटकने लगे हैं। इन कार्यकर्ताओ को अब कांग्रेस में संभावनाएं नजर आ रही हैं। जिससे कांग्रेस में बीजेपी छोड़ शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ का सिलसिला लगातार जारी है। आज दिनांक 12 सितंबर 2021 को भी 9 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की कार्यप्रणाली से निराश होकर, भाजपा के जुमलो से परेशान होकर कांग्रेस कार्यालय रामनगर मे कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रणजीत रावत ने सभी का फूल माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान रणजीत रावत ने कहा कि बीजेपी की अदूरदर्शिता के चलते इस प्रदेश ने 5 सालों में 3 मुख्यमंत्री देख लिए। जबकि यहां भी बीजेपी बंपर बहुमत के साथ का काबिज हुई थी। ऐसे में इस सरकार का ध्यान मुख्यमंत्री बदलने में ही लगा रहा। जिससे विकास का पहिया जाम हो गया। जब विकास ही नहीं होगा तब लोगों में निराशा ही हाथ आएगी। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी ने 2022 में कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भूपेंद्र सिंह फर्त्याल, सुनील कुमार चौधरी, चंदन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह अधिकारी, पंकज सिंह, प्रकाश सिंह रावत, आनंद, उमेश सत्यवली, मदन सत्यवली आदि रहे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला, दिनेश लोहनी, कुबेर कडाकोटि, देवेन्द्र चिलवाल, ललित छिमवाल, प्रेम जैन, उमाकांत ध्यानी, शिवनाथ गोस्वामी, दीपक भट्ट, एनएसयूआई राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक मोहम्मद हाशिम, नजाकत अली, आसिफ, मोहम्मद शोएब, जावेद खान, लईक अहमद, महेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।