Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची हुई जारी, नगर निगम की ये सीट हो गई सामान्य, यहां देखें लिस्ट

निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची हुई जारी, नगर निगम की ये सीट हो गई सामान्य, यहां देखें लिस्ट

By on December 23, 2024 0 463 Views

निकाय चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो गई है। आपत्तियों के निपटाने के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी की गई है। जिसके बाद नगर निगम की एक सीट सामान्य हो गई है। जबकि एक सीट महिला से ओबीसी हो गई है और एक सीट अनारक्षित से महिला कर दी गई है।

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। शहरी विकास विभाग की ओर से नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिसके बाद नगर निगम हल्द्वानी की सीट सामान्य हो गई है। बता दें कि पहले नगर निगम हल्द्वानी ओबीसी के लिए आरक्षित थी। जबकि नगर निगम अल्मोड़ा ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई है। जबकि नगर निगम श्रीनगर की सीट पर भी बदलाव हुआ है पहले ये सीट अनारक्षित थी अब इसे महिला कर दिया गया है।

यहां देखें आरक्षण की अंतिम सूची