Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला नैनीताल के पदाधिकारियों ने की बैठक।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला नैनीताल के पदाधिकारियों ने की बैठक।

By on July 28, 2021 0 308 Views

लालकुआं। (शाकिर हुसैन) बुधवार को लालकुआं में संगठन व मोर्चे को मजबूती प्रदान करने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला नैनीताल के पदाधिकारियों की एक बैठक की गई, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल महबूब अली जी द्वारा सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि आने वाले 2022 के चुनाव के लिए कमर कस लें प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी कार्यक्रम मोर्चा को दिए जाते हैं सभी मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी अनिवार्य रूप से करें एवं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के हित के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ अंतिम छोर में बैठे हुए व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इसकी चिंता करना मोर्चे के हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है । बैठक की अध्यक्षता लाल कुआं मंडल अध्यक्ष भाजपा नारायण सिंह बिष्ट जी द्वारा की गई, संचालन जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अली नदवी द्वारा किया गया, बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री भाजपा, व सह प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल संजीव शर्मा जी, प्रदेश के कुमाऊ संयोजक इफ्तिखार अंसारी जी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास ,जमील अहमद जी,सोशल मीडिया प्रभारी राजा कमाल ,अजय प्रकाश, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बॉबी संभल ,नफीस अहमद आदि मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।।