Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड में चार धामों की तर्ज पर बनेगा पांचवा शहीद धाम।

उत्तराखंड में चार धामों की तर्ज पर बनेगा पांचवा शहीद धाम।

By on November 23, 2021 0 251 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन)उत्तराखंड में चार धामों की तर्ज पर बनेगा पांचवा शहीद धाम।
चार धाम जिस प्रकार देवताओं को समर्पित हैं, उसी प्रकार शहीदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों द्वारा शहीद धाम बनाने का प्रयास चल रहा है। जिसको देहरादून में बनाने के लिए भूतपूर्व सैनिकों के घर से मिट्टी ली जाएगी और कलश भी मंगाए गए हैं। आगामी 27 तारीख को शहीद धाम बनाने की अगवाई में एक भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। भूत पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह और एक्स सर्विसमैन कल्याण के मंत्री गणेश जोशी द्वारा उत्तराखंड के रामलीला मैदान मे नैनीताल के 57 शहीदों को सम्मानित किया जायेगा। जिसमें 6 शहीद कोटाबाग ब्लॉक के ध्यान सिंह,बसेड़ा,मोहन सिंह,नेत्र सिंह मेहता,मोहन चन्द्र,धर्मेंद्र सिंह,मनमोहन ,अंतर्गत आते हैं। ये कार्यक्रम सैनिक कल्याण बोर्ड के स्थानीय नेतृत्व कर्नल आनंद सिंह बिष्ट द्वारा किया जा रहा हैं।इस दौरान कर्नल बिष्ट द्वारा कहा कि, शहीदों के परिजनों का विरोध अगर शहीद धाम बनाने में हो रहा, तो उसका कारण उनके परिजनों की मांगों को लेकर होगा। जो पूरी नही हुई इसीलिए परिजनों का सहयोग इस कार्यक्रम में उपेक्षित रूप से हो रहा हैं।इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट सहित पूर्व सैनिक व उपजिलाधिकारी रेखा कोहली,थाना अध्य्क्ष नंन्दन सिंह रावत, दर्जनों लोग मौजूद थे मौजूद थे।