Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • केजरीवाल मुफ्त तीर्थ यात्रा गारंटी योजना का शुभारंभ प्रदेश कैंपियन कमेटी के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत के द्वारा रामनगर किया गया।

केजरीवाल मुफ्त तीर्थ यात्रा गारंटी योजना का शुभारंभ प्रदेश कैंपियन कमेटी के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत के द्वारा रामनगर किया गया।

By on November 27, 2021 0 311 Views

रामनगर। आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीसरी गारण्टी योजना केजरीवाल मुफ्त तीर्थ यात्रा गारंटी योजना का शुभारंभ प्रदेश कैंपियन कमेटी के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत के द्वारा रामनगर के प्राचीन बालाजी मंदिर में वहां के मुख्य पुजारी राम सरन पांडेय का गारण्टी कार्ड बना कर किया गया। उनके साथ में दान सिंह बिष्ट नरेंद्र रावत गंगा दत्त करगेती का कार्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन किया गया इस योजना के तहत सभी बुजुर्ग जो भी तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं वो अपना अपना रजिस्ट्रेशन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तों के द्वारा निशुल्क बनवा सकते हैं। जिसमे सभी बुजुर्गों के यात्रा के साथ साथ रहने व खाने के व्यवस्था भी फ्री की जाएगी, साथ ही यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ अपने एक परिवार के सदस्य को भी निःशुल्क साथ ले जा सकते हैं। इस तीर्थ योजना के तहत हिन्दू अपने तीर्थ स्थलों, मुस्लिम अजमेर शरीफ व सिख भाई करतारपुर साहिब की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ में संगठन मंत्री भास्कर जोशी विधानसभा महासचिव निर्मल पाठक एसएस मनराल ब्लॉक अध्यक्ष सोबन ताड़ियाल किसान प्रकोष्ठ के संयोजक ललित पांडे हिमांशु तिवारी निश्चय पपने मंजू नैथानी दीपा रावत आदि मौजूद रहे।