- Home
- उत्तराखण्ड
- समाजवादी लोकमंच ने किया स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किया संगोष्ठी का आयोजन
समाजवादी लोकमंच ने किया स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किया संगोष्ठी का आयोजन
रामनगर। रामनगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संगोष्ठी की। वक्ताओं ने भारत सरकार से स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार घोषित करने, देश के सभी नागरिकों को सरकार निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण इलाज देने की मांग की। कहा कि देश के नेताओं और अमीरों के लिए देश में पांच सितारा अस्पताल हैं,लेकिन देश के आम लोगों के सरकारी अस्पताल भी निजी क्षेत्र को बेचे जा रहे हैं। उन्होंने रामनगर के सरकारी अस्पताल को पीपीपी मोड पर दिये जाने की निंदा की। कहा कि सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपये ठेकेदार को प्रतिमाह भुगतान करने के बावजूद भी अस्पताल में स्थानीय आबादी को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. सीडी शर्मा ने कहा कि हमारे देश की सरकार स्वास्थ्य पर कुल सकल घरेलू उत्पाद का मात्र 1 प्रतिशत खर्च करती है जबकि इसे 10 प्रतिशत होना चाहिए। कहा कि जिस एमआरआई के 6-7 हजार रुपये मरीजों से वसूले जाते हैं। उनकी लागत 5 सौ रुपयों से भी कम है। उन्होने काकोरी कांड के शहीद अशफाक उल्लाखां, राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह व राजेन्द्र लाहिड़ी को श्रद्वांजली देते हुए कहा कि देश की सरकार नरभक्षियों की तरह से काम कर रही है। और देश में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे रही है और सरकार ने इसे लेकर अभी तक गम्भीर इंतजाम नहीं किए हैं। लोगों को खुद से सतर्क रहने की आवश्यकता है।इस दौरान इंदरजीत सिंह, ललित मोहन, रोहित, रुहेला, मुनीष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

