- Home
- उत्तराखण्ड
- कोटाबाग में उत्तरायणी कौतिक मेला 5 जनवरी से आयोजित किया जायगा।

कोटाबाग में उत्तरायणी कौतिक मेला 5 जनवरी से आयोजित किया जायगा।
कालाढूंगी।(शाकिर हुसैन)कोटादून खेल एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच के तत्वाधान में आगामी 5 जनवरी से 15 जनवरी तक उत्तरायणी कौतिक 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष छठवीं बार उत्तरायणी कौतिक आयोजित किया जाएगा।
उत्तरायणी कौतिक के मुख्य मैनेजमेंट प्रभारी शुभम बधानी ने बताया कि इस वर्ष 5 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी एवं कोटाबाग क्षेत्र जितेंद्र तुंम्क्याल, ललित मोहन जोशी, माया उपाध्याय एवं इंदर आर्य जैसे प्रसिद्ध लोकगायकों के गीतों से सराबोर हो उठेगा। इसके साथ-साथ क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु भी मंच दिया जाएगा।
उत्तरायणी कौतिक की मेन कोर कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु क्षेत्रीय लोगों से सहयोग की अपील की। कोर कमेटी में नवीन पांडे, प्रदीप अरोरा, हेमंत सिंह कपकोटी, चंद्रशेखर बधानी, चंद्रप्रकाश सनवाल, कमल सिंह बोहरा, गजेंद्र पांडे, शिवम पांडे, ललित मोहन जोशी, दीपक बधानी, योगेश कुमार, रजत बधानी एवं अमित जोशी मौजूद रहे।