- Home
- उत्तराखण्ड
- पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, 11 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये
पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, 11 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये
रामनगर।कोतवाली पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत और कोविड 19 के बढते प्रकोप को देखते हुए 11 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये ।मादक पदार्थों की कशीदगी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए के तहत आरोपी प्रेम सिंह निवासी चिलकिया के कब्जे से 60 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की।आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।उन्होंने बताया कि 11 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। 10 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 107 /116/ 116 (3) दंड प्रक्रिया संहिता की कार्यवाही की गई।कोविड 19 के ओमीक्रोन वैरियेन्ट के बढ़ते मामलो के दृष्टिगत सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन न करने पर 51 चालान कर 5100 रुपये संयोजन वसूला गया और मास्क न पहनने पर 12 व्यक्तियों का चालान कर 6000 रुपये संयोजन वसूला गया।एमवी एक्ट के अंतर्गत 05 चालान कर ₹1000 संयोजन शुल्क वसूल किया गया और तीन वाहन सीज किया गया।उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

