Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बन्द घर में चोरों ने लगाई सेंध – घर में हजारों की चोरी

बन्द घर में चोरों ने लगाई सेंध – घर में हजारों की चोरी

By on February 23, 2022 0 234 Views

रामनगर।ग्राम शंकरपुर भूल में एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है।पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की हैं।ग्राम शंकरपुर आदर्श नगर कॉलोनी निवासी दिलशेर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों रात के समय घर मैं कोई नहीं था और किरायदार भी कहीं गए हुए थे।उन्होंने बताया कि चोर घर की दूसरी मंजिल पर सीडी लगाकर घर में घुसकर गए और दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखें एलईडी टीवी तांबे का सामान और दूसरा कमरा किराये पर दे रखा था किरायदार के उसमें से सोने चांदी के आभूषण और ₹15 सो रुपए नगद रखे थे उसको चोरी कर ले गए। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।उन्होंने बताया कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगें।