- Home
- उत्तराखण्ड
- प्रशासन ने रिसोर्ट स्वामी को नोटिस किया जारी…
प्रशासन ने रिसोर्ट स्वामी को नोटिस किया जारी…
कालाढुंगी। प्रशासन ने रिसोर्ट स्वामी को नोटिस जारी कर विद्यालय मार्ग पर किए गए तारबाड़ को हटाने को कहा।जानकारी के अनुसार ।मंगलवार को नया पाण्डे गांव के ग्रामीणों ने प्रधान गीता तिवारी व उनके पति उमेश तिवारी के नेतृत्व में विरोध कर कालाढुंगी एस, डी,एम,रेखा कोहली को ज्ञापन देखर अवगत कराते हुए बताया था देचोरी देवगांव,नया पांडे गांव में उ,मा, प्र,वि,को जाने वाले मार्ग पर हरियाणा निवासी संदीप आनंद उसके कर्मचारी द्वारा उक्त मार्ग को ताड बाढ़ कर बन्द कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र के बच्चों को विद्यालय आने जाने में परेसानी का सामना करना पड़ रहा है।बताते चले संदीप का विद्यालय के पास रिसोर्ट है।इसी के चलते आज शुक्रवार को प्रधान पति उमेश द्वारा कालाढुंगी विद्यायक बंशीधर भगत को समस्या से अवगत कराया गया ।समस्या की गम्भीरता को समझते हुए विधायक भगत ने कालाढुंगी एस, डी,एम,को मौके पर पहुचकर निरक्षण करने को कहा।जिस पर प्रशासन से नायब तहसीलदार,युगल किशोर पांडे,कानूनगो जाहिद हसन,हल्का पटवारी,इकबाल अहमद,अरुण देवरानी,गोविंद अधिकारी, ने मौके पर पहुचकर निरक्षण कर रिसोर्ट स्वामी को नोटिस जारी कर उक्त मार्ग पर से ताड़,बाढ़ हटाए जाने को कहा,वही इस दौरान प्रधान पति उमेश तिवारी,तेज सिंह,आनंद सिंह,ख्याली दत्त,रमेश चन्द्र जोशी,सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद थे।

