- Home
- उत्तराखण्ड
- दबका पुल पर तेज रफ्तार कार का कहर, 3 कारे आपस मे टकराई

दबका पुल पर तेज रफ्तार कार का कहर, 3 कारे आपस मे टकराई
रामनगर। आज दोपहर करीब 2 बजे दबका पुल पर 3 कार आपस मे टकरा गईं। जिससे भीषण हादसा हो गया। जिसमे एक व्यक्ति को गम्भीर चोट पहुंची। उस समय काशीपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से लौट रहे एआरटीओ विमल पांडेय वहां से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। ज्यादा घायल को एआरटीओ विमल पांडेय तुरंत हल्द्वानी अस्पताल लेकर गए। जहाँसे अस्पताल में एडमिट कराया। जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। जिसके चलते यह हादसा पेश आया। गनीमत रही कि इतने भीषण एक्सीडेंट में कोई जनहानि नही हुई।
वहीं लोग एआरटीओ विमल पांडेय की प्रशंसा करते नही थक रहे । एआरटीओ विमल पांडेय रामनगर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विमल पांडेय रोड सेफ्टी को लेकर कार्य करते रहते हैं। इस एक्सीडेंट के बाद तुरंत वहां पहुंचे विमल पांडेय ने जिस तरह इस व्यक्ति को हल्द्वानी पहुंचाया यह वाकई काबिले तारीफ है।