Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • गाय को लात मारना पड़ा भारी, गाय ने युवक को दी ऐसी सज़ा, लोग बोले आ गया मज़ा, देखें VIDEO

गाय को लात मारना पड़ा भारी, गाय ने युवक को दी ऐसी सज़ा, लोग बोले आ गया मज़ा, देखें VIDEO

By on October 15, 2022 0 146 Views

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया पर पशु पक्षियों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं जो हैरान कर देने वाले होते हैं। बता दें कि कई लोग पशुओं को बेवजह परेशान करते हैं। ऐसे में पशु भी कई बार आक्रामक हो जाते हैं और वे पलटवार करते हुए हमला कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने गाय को लात मारी। इसके बाद गाय ने उस शख्स पर हमला कर दिया। यह वीडियो देखकर कई यूजर्स गुस्सा भी हुए कि बेजुबान जानवर पर इस तरह से क्रूरता करना ठीक नहीं।

गाय को मारी लात और…

वायरल वीडियो को घर के कलेश नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मोहल्ले की गली में रस्सी से बंधी हुई एक गाय खड़ी है। उस गाय की रस्सी एक व्यक्ति ने हाथ में पकड़ी हुई है। वह व्यक्ति गाय की रस्सी को खींच रहा है और दूसरा आदमी गाय के पास खड़ा है। इसके बाद वह शख्स गाय को लात मारता है। इसके बाद भी जब गाय अपनी जगह से नहीं हिलती तो गाय को जोर से लात मारने के बाद शख्स आक्रामक रूप से गाय की पूंछ को अपने हाथ में घुमाता है।

 

गाय ने कर दिया शख्स पर हमला

जब शख्स ने गाय को लात मारी और फिर उसकी पूंछ घुमाने लगा तो गाय को भयंकर गुस्सा आ गया। इसके बाद भी गाय बचने के लिए भागने की कोशिश करती रही लेकिन जब शख्स उसे लगातार परेशान करता रहा है तो गाय ने गुस्से में उस शख्स पर पलटवार कर दिया। गाय ने उस शख्स को अपने सींगों से मारा। वहीं दूसरा आदमी उसे रस्सी से नियंत्रित करने में विफल रहता है। गाय फिर गुस्से में उस आदमी को नीचे गिराकर अपने पैरों से मारा। गाय आक्रामक होकर उस शख्स पर टूट पड़ी। इसके बाद गाय ने उस शख्स को सीढ़ियों और कंक्रीट की गली में घसीटा और पैरों से मारा। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स की बुरी हालत हो गई। उसे बहुत चोटें आईं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 62 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। कई लोगों ने इसे ‘इंस्टेंट कर्मा’ बताया। एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘जैसा करोगे वैसा भरोगे।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत अच्छा किया। गाय को लात मारी, जिसका फल उसे उसी वक्त मिल गया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं क्यों, लेकिन गाय ने जो वापस किया यह बहुत संतोषजनक है।’