Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पूर्व सैनिक पदाधिकारियों द्वारा करायी गई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मीटिंग

पूर्व सैनिक पदाधिकारियों द्वारा करायी गई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मीटिंग

By on April 19, 2023 0 245 Views

रामनगर में आज़ पूर्व सैनिक कल्याण एवम् उत्थान समिति के पदाधिकारियों द्वारा वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की बैठक करी गयी,बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत व सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा की गई,सर्वप्रथम मीटिंग में सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा पिछली मीटिंग के प्रस्तावो को बताया गया,तत पश्चात पुरे वर्ष के कोष की जानकारी दी गयी,अध्यक्ष महोदय कुलवंत सिंह रावत द्वारा वन रैंक वन पेंशन पर मीटिंग मे बात रखी गयी व साँथ ही उन सभी वीर नारियो और पूर्व सैनिको का धन्यवाद भी किया गया जिनके द्वारा रैली मे प्रतिभाग कर रैली को ेएक भव्य रूप प्राप्त हुवा और साँथ ही निकट भविष्य मे भी इसी प्रकार से ेएक जुट होने की अपील करी, मीटिंग मे आये वन रैंक वन पेंशन समिति दिल्ली से अनुबंधित सदस्य ऑनरी कैप्टेन त्रिलोक सिंह नेगी व साँथ आये सदस्य कैप्टेन बसंत सिंह,कैप्टेन जगमोहन सिंह द्वारा अपनी बात को वीर नारियो व पूर्व सैनिकों के समक्ष रखा गया, निर्धारित (OROP)one rank one pension को पूर्व सैनिकों को समझाया गया,उसके फ़ायदे बताये और साँथ ही अपने आस पास सभी को जानकारी देने हेतु अपील भी की,मीटिंग में ब्लॉक प्रतिनिधि सी एस मनराल,सदस्य संगठन,भगवत सिंह चौहान,बालम सिंह डंगवाल,मंगल सिंह रावत,बालम सिंह बिष्ट,धर्मपाल सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह नयाल, नंदन सिंह बिष्ट ,भगवत सिंह चौहान,आशा राम, वीर नारी सावित्री देवी,आदि कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।