Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सीएम धामी ने पूर्व सांसद बलराज पासी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

सीएम धामी ने पूर्व सांसद बलराज पासी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

By on August 30, 2023 0 367 Views

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पूर्व सांसद बलराज पासी के आवास पर जाकर उनके पिता एवं लोकतंत्र सेनानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, स्व. योगराज पासी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्व. योगराज पासी के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता स्व. भारत भूषण के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता गौरव शर्मा के आवास पर जाकर उनकी दादी के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविन्द पाण्डेय, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, दिनेशपुर चेयरमैन सीमा सरकार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, स. मेजर सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह ‘हैरी’, सुशील सिंगला, पूरन जोशी, अनन्त जैन,  आदि उपस्थित थे।