Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा कालाढुंगी के बौरेश्वर मन्दिर में एक सभा का आयोजन किया गया।

हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा कालाढुंगी के बौरेश्वर मन्दिर में एक सभा का आयोजन किया गया।

By on July 28, 2021 0 345 Views

कालाढुंगी। हिन्दू युवा वाहिनी के कालाढुंगी के बौरेश्वर मन्दिर के प्रागण एक में सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश विश्वास का कुमांऊ प्रभारी मंयक गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य व पदाधिकारी को कार्य व उदेश्य के बारे विस्तार पूर्वक समझाया व साथ ही कुमांऊ प्रभारी से पूरे कुमांऊ क्षेत्र में हिन्दू युवा वाहिनी का विस्तार करने को कहा, हिन्दू युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से जोश व जनून दुगुना हो गया व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा देश सेवा, धर्म रक्षा का संदेश जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बिक्रम कनवाल, जिला मीडिया प्रभारी योगेश सिंह बिष्ट, जिला मंत्री मोहित अधिकारी,और साथ ही नागेन्द्र सिंह महरा,निखिलेश जोशी, सन्तोष बुढलाकोटी, सन्तोष चौधरी, जितेन्द्र, निखिल पाण्डे, अदित्यपाल, करन मेहता, नीरज सिंह, अनिल आर्य,सुमित,आदित्य भाकुनी, अंकित बेलवा, सागर टम्टा,अमन आदि मौजूद थे।