श्रद्धेय पूज्य आचार्य का जन्मदिन मनाया।
कालाढुंगी। महिला पतंजलि योग समिति नैनीताल जिले की बहनों द्वारा श्रद्धेय पूज्य आचार्य का जन्मदिन जड़ीबूटी सप्ताह दिवस के रुप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर बहनों द्वारा आज हवन कर आचार्य की दीर्घायु की कामना की ,प्रशाद वितरण के बाद घरों में जाकर औषधीय पौधें गिलोय, एलूबेरा, पान, आंवला, अश्वगंधा बांटें व लगाये.और जड़ी बुटी, औषधीय पौधे बाँटे, पौधों के महत्व को बताते हुए,उन्हें प्रोत्साहित किया,इस अवसर पर संस्था की कार्यकताओ ने पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर पुष्पा पाठक, मंजू शर्मा, हेमा सनवाल, प्रभा बिष्ट, चम्पा बहन, व रीना आदि मोजूद थे।

