Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • तीलू रौतेली सम्मान पर उठे सवाल, मंत्री की बेटी, महिला मोर्चे की उपाध्यक्ष को भी मिल रहा पुरस्कार।

तीलू रौतेली सम्मान पर उठे सवाल, मंत्री की बेटी, महिला मोर्चे की उपाध्यक्ष को भी मिल रहा पुरस्कार।

By on August 7, 2021 0 575 Views

देहरादून। वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर हर साल दिए जाने वाले राज्यस्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार की इस बार रेवड़ी बंटी हैं। पुरस्कार के चयन को लेकर जिला एवं राज्य चयन समिति सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिन 22 महिलाओं के नामों की सूची जारी हुई है, उनमें सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका और भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया का नाम शामिल है।इसलिए उठ रहे चयन पर सवाल वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, वीरता एवं साहस, कोविड काल में मदद, खेल, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में कार्य पर महिलाओं को दिया जाता है, लेकिन इस बार सत्तारूढ़ पार्टी से संबंधित सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की महिलाओं के नाम भी सूची शामिल कर दिए गए।