Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामला, दोनों महिला कर्मचारियों को किया सस्पेंड

बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामला, दोनों महिला कर्मचारियों को किया सस्पेंड

By on December 17, 2023 0 921 Views

हल्द्वानी के बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने के मामले का बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लिया है।

दोनों आरोपी महिला कर्मचारियों के खिलाफ लिया एक्शन

कैबिनेट मंत्री में दोनों आरोपी महिला कर्मचारियों को आरोपों के आधार पर तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए है। रेखा आर्य ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दो सदस्य समिति का किया गठन

बाल विकास मंत्री ने आरोपी कर्मचारी दीपा आर्या, अनुसेवक, जिला शरणालय एंव प्रवेशालय और गंगा महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र, होमगार्ड विभाग के माध्यम से तैनात को तत्काल प्रभाव से तत्कालिक प्रभाव से निलंबित किया है। इसके साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष विभागीय जांच के लिए दो सदस्य समिति का गठन किया गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी अग्रिम कार्यवाही

बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। विभागीय मंत्री ने साफ कहा कि पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें न्यायालय द्वारा फैसला किया जाएगा।

ये है पूरा मामला

हल्द्वानी के बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग को बाहर ले जाकर दुष्कर्म करवाती थी। पूरे मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।