Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • पौड़ी में महेंद्र भट्ट का जोरदार विरोध, प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने लिया एक्शन

पौड़ी में महेंद्र भट्ट का जोरदार विरोध, प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने लिया एक्शन

By on March 24, 2025 0 278 Views

पौड़ी: उत्तराखंड की धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर पौड़ी के रामलीला मैदान में जश्न मनाया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें पहुंचते कांग्रेस ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महेंद्र भट्ट और बीजेपी सरकार ने जनता को छलने का काम किया है. हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को हिरासत लिया और थाने लेकर गई. उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि तीन साल में बीजेपी सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है.

आशीष नेगी का आरोप है कि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी सरकार ने विकास का कोई भी काम नहीं किया है. बीजेपी ने पौड़ी की जनता से वादा था कि वो इस शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करेंगे, लेकिन यहां पर पर्यटन के क्षेत्र में कोई भी काम नहीं हुए हैं. यहां के स्थानीय विधायक विधानसभा में पौड़ी की समस्याओं को तक नहीं रख पाते जो की दुर्भाग्यपूर्ण है.

पौड़ी में कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि बार-बार मिल रही हार के बाद कांग्रेस परेशान है. इसी वजह से वो उनका विरोध कर रही है. उनकी सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है. सरकार कई योजनाओं ने प्रदेश को मजबूत बनाने का काम किया है.