Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हेमलता जोशी अध्यक्ष व खीम सिंह बने मंत्री। राजकीय शिक्षक संघ का अधिवेशन आयोजित। कई पहलुओं पर हुई चर्चा।

हेमलता जोशी अध्यक्ष व खीम सिंह बने मंत्री। राजकीय शिक्षक संघ का अधिवेशन आयोजित। कई पहलुओं पर हुई चर्चा।

By on May 28, 2022 0 201 Views

कालाढूंगी। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कोटाबाग की कार्यकारिणी के द्विवार्षिक पंचम अधिवेशन में शिक्षकों एवं शिक्षा संबंधित कई पहलुओं पर चर्चा हुई। शुक्रवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में आयोजित हुए अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं जिनमें जिलाध्यक्ष गोकुल मर्तोलिया, जिला मंत्री जगदीश बिष्ट, पूर्व जिला मंत्री डा, विवेक पांडे, मंडलीय संयुक्त मंत्री ममता जोशी पाठक, पूर्व महिला उपाध्यक्ष नमिता पाठक व अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। 05 वर्ष बाद होने वाले इस ब्लॉक अधिवेशन को लेकर शिक्षकों में भारी उत्साह देखा गया। और जैसा कि ब्लॉक कोटाबाग की परंपरा रही है शिक्षकों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से एक निर्विरोध कार्यकारिणी का चयन भी किया। साथ सभी शिक्षकों ने एक स्वर से संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करने की बात कही। अधिवेशन में सर्वसम्मति से बलवंत ह्यांकी को ब्लॉक संरक्षक घोषित किया गया। इसके अलावा हेमलता जोशी को अध्यक्ष, खीम सिंह रजवार को मंत्री, दिनेश चंद्र व प्रिया कुमारी को उपाध्यक्ष, हितेश शाह व मोनी रावत को संयुक्त मंत्री, जगदीश कुमार नय्यर को संगठन मंत्री बनाया गया जबकि गोविंद सिंह कार्की को आये व्यय की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मंडलीय महिला संयुक्त मंत्री ममता जोशी पाठक ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पंत ने किया। इस दौरान जनपद संरक्षक नारायण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हेम त्रिपाठी, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति, संयुक्त मंत्री रश्मि पांडे, संगठन मंत्री जानकी अधिकारी, संयुक्त मंत्री त्रिलोक तिवारी, पूर्व प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्य सुबोध पांडे, प्रमोद सैनी, वीरेंद्र मटेला, एल्बी शुक्ला, जनपद संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, जनपद आये व्यय निरीक्षक गोकुल लोहनी आदि मौजूद थे।