- Home
- उत्तराखण्ड
- एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी
रामनगर।एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।ग्राम शिवलालपुर रियूनिया निवासी यूसुफ अली ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि बीते दिनों उसकी पत्नी मुरादाबाद अपने पिता के दसवें मे कहकर गयीं थीं।वह अपने साथ ₹20000 नगद सोना चांदी अपने साथ ले गई।यह बात उनको बाद में पता चली।बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को ससुराल में फोन किया था लेकिन पता चला कि वह वहाँ नहीं पहुँची हैं।बताया कि उसके साले ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।बताया कि पत्नी की काफ़ी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया हैं।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

