Breaking News
  • Home
  • धार्मिक
  • हिमाचल के चवासी क्षेत्र में दीपावली परम्परागत ढंग से मनाई गई ■ देवता के गुर जलते अंगारों पर चलते हैं । शरीर पर न कोई जलने के निशान न कोई परेशानी

हिमाचल के चवासी क्षेत्र में दीपावली परम्परागत ढंग से मनाई गई ■ देवता के गुर जलते अंगारों पर चलते हैं । शरीर पर न कोई जलने के निशान न कोई परेशानी

By on November 5, 2021 0 912 Views

हिमाचल प्रदेश जिला मण्डी के करसोग उपमण्ङल के च्वासी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में छोटी दीवाली पर्व की धूम रही । सायंकाल में च्वासी के विभिन्न मंदिरों में श्री तेबनी महादेव मंदिर तेबन,श्री बैंन्शी महादेव बंगूद,श्री नाग शुशनी शनोग, और श्री नाग पोखी पोखी में एक दिवसीय दीपावली उत्सव की धूम रही। यह दीपावली च्वासी क्षेत्र के तेबन, बंगूद,ग्वालपूर के शनोग और पोखी में तथा साथ लगते अन्य क्षेत्रों में भी मनाई गई । करसोग क्षेत्र में दीपावली का सामूहिक उत्सव का आयोजन बहुत से देव मंदिरों में किया गया। च्वासी क्षेत्र के इन मंदिरों में सायंकाल से ही दीपावली की धूम रही । रात होते होते अन्य क्षेत्रों से आये लोग व स्थानीय लोग इक्कठे हुए और विधि विधान व रिती रिवाज से देव पूजा अर्चना शुरू हुई लोगों ने देवताओं के आंचल में शीश नवाया । देर रात होते होते यह और भी देखने योग्य बना । मंदिरों के कारदारों व विभिन्न मंदिर सदस्यों ने रात्रि रिती रिवाजों की रस्मे शुरू हुई । कमेटी के सदस्य व कारदारों ने मंदिर मैदान में बङी बङी लकङियो को आग लगाकर उससे बङे बङे अंगारों से दीपावली की रस्मे शुरू हुई। देर रात को देव धुन विधि विधान से शुरू हुई और देव वाद्य यंत्रों की पारंपरिक थाप पर गुर आवेशीत हुए।

देव गुरों ने उन जलते हुई आग के अंगारों को आर पार किया और बाद में प्रजा हार को आशीर्वाद दिया । लोगों ने देव गुरों के माध्यम से अपना वर्तमान व भविष्य जाना व रोग मुक्ति, भूत पिशाच व हारी बीमारी से मुक्त होने के लिए प्रार्थना की
च्वासी क्षेत्र के युवा समाज सेवी व कारदार च्वासीगढ़ टी सी ठाकुर जी का कहना है ,कि करसोग, शिमला, कुल्लू के आनी का साथ लगते क्षेत्रों में भी यह दीपावली विभिन्न मंदिरों में मनाई गई। इस दीपावली की शान ही निराली है यह उत्सव सुख और समृद्धि का द्योतक है। च्वासी क्षेत्र में दीपावली को पुरुष, महिलाऐं ,बच्चे व बुजुर्ग अत्यंत श्रद्धा व आस्था से मनाते है।

टी सी ठाकुर
कारदार च्वासीगढ़
करसोग मण्डी हिमाचल प्रदेश