- Home
- उत्तराखण्ड
- गाँजे के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गाँजे के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रामनगर – पुलिस ने देर शाम गजपुर छोई निवासी भूपेन्द्र सिंह मेहरा उर्फ मोनू पुत्र स्व: देवेंद्र सिंह मेहरा को दाबका नदी की ओर जाने वाले रास्ते से लगभग साढ़े 5 किलो 676 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से दाबका नदी के आसपास गांजा बेचने की शिकायत आ रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को 5.676किलोग्राम गांजा व 3780 रुपये बरामद किए है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल संजय दोसाद व कॉन्स्टेबल प्रकाश चंद्र शामिल रहे।

