
प्यार ने गिरा दी उम्र की दीवार, नाबालिग लड़के और 2 बच्चों की अम्मां में हुआ प्यार-रिश्ते पर मुहर से दुनिया का इंकार……
भदोही /उत्तरप्रदेश : सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को दो बच्चों की मां से प्रेम हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो वह उसे साथ लेकर घर पहुंच गया। दो बच्चों की मां संग किशोर को देख घर वालों ने उसे मारपीट कर खदेड़ दिया। इससे नाराज हुआ किशोर प्रेमिका संग थाने पहुंच गया।
प्रेमिका बनी दो बच्चों की मां को लेकर थाने पहुंचा किशोर न्याय की गुहार लगाने लगा। थाना परिसर में दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे थे। परिजनों पर मारने-पिटने का आरोप भी मढ़ दिया। दोनों के बीच प्रेम प्रपंच को देख पुलिस ने किशोर से उम्र का प्रमाण पत्र मांग लिया। इसपर किशोर उल्टे पांव वापस होने लगा क्योंकि वह नाबालिग था। ऐसे में पुलिस ने प्रेमी युगल की सहाता करने से इनकार कर दिया। पुलिस की माने तो किशोर बालिग होता तो उसकी शादी करा दी जाती। दो बच्चों की मां संग किशोर कई लोगों से फोन पर बात कर शादी कराने की गुहार लगाता रहा। दो बच्चों की मां व प्रेमी किशोर की कहानी सुन लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करते रहे। कम उम्र के किशोर संग प्रेम करने वाली महिला भी उसे अपनाने को हर हद तक जाने को तैयार नजर आई।