Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही स्विफ्ट कार गहरी खाई मै गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत।

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही स्विफ्ट कार गहरी खाई मै गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत।

By on November 15, 2021 0 360 Views

हल्द्वानी।पहाड़ों में लगातार हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को जा रही एक स्विफ्ट कार गुरना के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिथौरागढ़ के दो चचेरे व्यापारी भाइयों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीसरा युवक लापता बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस राजस्व कर्मियों के साथ स्वयं जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे कड़ी मुसक्कत बाद शवों को खाई से बहार निकाला गया। फिलहाल लापता युवक की तलाश की जा रही है।