- Home
- उत्तराखण्ड
- ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ। बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।
ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ। बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) ब्लाक स्तरीय खेलों में बच्चों ने अपनी खूब प्रतिभा दिखाई। राज्य सरकार के खेल, पंचायती राज व युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में इन दिनों खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
न्याय पंचायत स्तर के खेलों के बाद अब ब्लाक स्तरीय खेल शुरू हो गए हैं। कोटाबाग ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में हो रहा है। जहां अंडर 14-17-21 के बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दीं एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। यहां बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, वालीबॉल, फुटबॉल अन्य खेल आयोजित हुए। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे, खेल आयोजक कॉलेज प्रबंधक फादर शेखर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया ब्लाक के बाद जिला स्तर व फिर प्रदेश स्तर पर खेलों का आयोजन होना है। खेल संपन्न कराने में प्रभारी प्रधानाचार्य सुखराम कम्बोज, मनमोहन बसेड़ा, नमिता पाठक, एल्बी शुक्ला, पीपी गर्जोला, वीरेंद्र मटेला, वीबी सिंह, आदर्श शर्मा, अनिल रावत, विजय वर्मा, सीमा कबड़वाल, ममता जोशी पाठक, शंकर बिष्ट अनेकों शिक्षक व्यवस्था में जुटे रहे। धमोला प्रधान चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी के हाथों कुछ विजेता व उपविजेता बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरण कराए गए।

