- Home
- उत्तराखण्ड
- ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज काशीपुर में भारतीय अर्थव्यवस्था में कर की भूमिका विषय पर हुआ अतिथि व्याख्यान
ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज काशीपुर में भारतीय अर्थव्यवस्था में कर की भूमिका विषय पर हुआ अतिथि व्याख्यान
गिरीश चन्द्र शर्मा ( देवभूमि समय- काशीपुर)
काशीपुर।
ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज काशीपुर में भारतीय अर्थव्यवस्था में कर (टैक्स) की भूमिका विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया । व्याख्यान में संस्थान के सभी छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । इस समारोह के मुख्य अतिथि सी0ए0 नवीन अरोड़ा थे । व्याख्यान सत्र शुरू होने से पूर्व संस्थान के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा ने उनका स्वागत किया । नवीन अरोड़ा ने अपने व्याख्यान में भारतीय अर्थव्यवस्था में कर के महत्व और संग्रह पर गहन प्रकाश डाला । अपने भाषण में उन्होंने विभिन्न प्रकार के करों एवं शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य आदि के बुनियादी ढांचे के विकास में करों की भूमिका के बारे में बताया । उन्होंने शेयर बाजार की व्यवस्था और कोविड के दौरान सरकार के खर्च और सरकार द्वारा टीकाकरण को भी अपने व्याख्यान में प्रमुखता से बताया । छात्र /छात्राओं द्वारा किए विभिन्न प्रश्नों के भी उन्होने बहुत ही सरल भाषा में उत्तर दिये । ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल ने जानकारी देकर बताया कि ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की सचिव शिवानी मेहरोत्रा संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह , सलाहकार मनोज मिश्रा और सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।

