21 साल कई अनसुलझे सवाल”वत्सल सुदीप मासीवाल मैमोरियल फाउंडेशन की ओर से वत्सल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।
रामनगर। 21 साल कई अनसुलझे सवाल” से जूझते उत्तराखण्ड के नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से वत्सल सुदीप मासीवाल मैमोरियल फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को कोसी रोड स्थित एक होटल में वत्सल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में उत्तराखण्ड की स्थापना के 21 साल बाद भी प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा के गिरते स्तर, सीमित व्यापारिक संसाधन, वन गांवों से गायब हुए उनके मौलिक अधिकार, नशे के बढ़ते कारोबार, जनमुद्दों पर जनप्रतिनिधियों की रहस्यमय खामोशी, पर्यटननगरी में बढ़ती बेरोजगारी जैसे सवालों पर मंथन कर उनका माकूल जवाब तलाशने की कोशिश की गयी। कार्यक्रम के बाद गायक बीके सामंत व मुनि रमन ने गायन की प्रस्तुतियां दी। विशेषज्ञ पैनल में अपूर्व जोशी, दुष्यन्त मैनाली, डॉक्टर मोहित ताराचंद्र घिल्डियाल आदि लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन वत्सल सचिव श्वेता मासीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने भी विभिन्न मुद्दों पर बात कही। जनता ने रामनगर की स्वास्थ्य शिक्षा और वैन ग्रामों बेरोजगारी आदि के मुद्दे उठाए। नेताओं से सवाल जवाब भी हुए।इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी सभासद भुवन डंगवाल समाजसेवी अतुल मेहरोत्रा टीवी कलाकार सोमांश डंगवाल एसएसआई मुनव्वर हुसैन संसद भवन शर्मा सभासद मोहम्मद अजमल पूर्व राज्यमंत्री डॉ निशांत पपनै राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी पूर्व राज्यमंत्री दिनेश्वरी घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

