जनप्रतिनिधियों का भाजपा सरकार और संयुक्त चिकित्सालय के खिलाफ धरना प्रदर्शन
रामनगर।कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार और संयुक्त चिकित्सालय के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा रामनगर पीपी मोड में संचालित संयुक्त चिकित्सालय में अस्पताल की खराब व्यवस्थाओं को अति शीघ्र सुधारने के लिए भाजपा सरकार एवं हॉस्पिटल प्रबंधक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।इस अवसर पर संजय नेगी ने कहा कि जब से सरकारी अस्पताल पीपीपी मोड़ पर गया है तब से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को सीधा रेफर किया जा रहा है।दो दिन पहले मोहल्ला खताड़ी निवासी जफर इकबाल की पत्नी गर्भवती थीं और उनको रेफर कर दिया गया जबकि उस महिला की घर पर नोर्मल डिलीवरी हुई।विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी होने के कारण गंभीर रोगियों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। अस्पताल में व्यवस्था बहुत ही लचर है। मरीजों के इलाज में घोर लापरवाही अस्पताल प्रबंधक के द्वारा बरती जा रही है। सोमवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई खताड़ी निवासी गुड़िया को खाली हाथ घर लौटना पड़ा और साथ ही साधना के पेट में दर्द था जब दवाई लेने गई थी उससे कहा गया कि अस्पताल में दवाई खत्म हो गई है आप बाहर के मेडिकल पर जाकर ले लो।इस बात की शिकायत मरीजों ने धरने पर बैठे लोगों से भी कही।धरने पर बैठें लोगों ने कहा कि अस्पताल को पीपीपी मोड़ से हटाया जाए।अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन चालू किया जाए।अस्पताल में व्यवस्थाओं को तुरंत चाक-चौबंद किए जाएं एव विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति तुरंत की जाए अन्यथा कांग्रेस और जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधक की होगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर सिंह रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कांडपाल सभासद संजय रावत सभासद प्रतिनिधि शिल्पन्द्र बंसल क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र चौहान पूर्व बीडीसी सदस्य किशोर चंद्र कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एनएसयूआई सुमित लोहनी छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय बिष्ट एनएसयूआई नेता अब्दुल रहमान गौतम फ़र्त्याल मंजू नेगी मोहम्मद सलीम सलमान सलमानी आदि मौजूद रहे।

